फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ के वाहन से घायल बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह विकासखंड में तैनात एडीओ पंचायत की कार से बाइक सवार दो युवक टकराकर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। जिसमें कानपुर ले जाते एक की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


एडीओ पंचायत चंद्रकुमार सिंह विकासखंड कार्यालय आ रहे थे। उनकी गाड़ी चालक चला रहा था। बताया कि जैसे ही उनकी कार मकरांव तालाब के पास पहुंची तभी गांव के अंदर के एक रास्ते से बाइक सवार लोहारी गांव निवासी बिंदा (27) पुत्र लक्ष्मण व उसका एक संबंधी अमरोहा निवासी विकास (28) पुत्र शोभरन अचानक सड़क पर आ गए।

एडीओ पंचायत की कार से उनकी बाइक टकरा गई। दोनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इनमें बिंदा के सिर पर अधिक चोटें होने पर वह बेहोश हो गया। घटना की जानकारी होते ही विकासखंड के पंचायत अधिकारी व अन्य कर्मी तथा वीडियो भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


बाद में कोतवाल पुलिस बल के साथ भी वहां पहुंचे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल से बिंदा व विकास को कानपुर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में बिंदा की मौत हो गई। कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


हेलमेट न लगाने से युवक के सिर में आई गंभीर चोटें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें