फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आ रहा युवक जहरखुरानी गिरोह का हुआ शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। दिल्ली से कमाकर लौट रहा युवक रोडवेज की बस में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। बेहोश युवक को सीएचसी ले जाया गया। बदमाश साढ़े सात हजार रुपये और मोबाइल ले गए।
विज्ञापन


मझगवां थाने के नौरंगा गांव निवासी राजेश (22) पुत्र गंगादीन अहिरवार दिल्ली में मजदूरी करता है। गुरुवार को गांव आने के लिए राठ तक आने वाली रोडवेज बस में बैठा था। राजेश ने बताया कि नोएडा निकलने के बाद उसकी सीट पर बैठे एक युवक ने उसे बिस्कुट खाने को दिया। उसने मना कर दिया। कुछ देर बाद उसने जब जोर दिया तो वह इंकार नहीं कर सका।

बिस्कुट खाने के कुछ देर बाद उसे नींद आ गई। श्ुाक्रवार सुबह बस राठ पहुंची और चालक परिचालक ने उसे बेहोशी की हालत में पड़ा देखा तो एंबुलेंस को सूचना दी। राजेश ने बताया कि वह जेब में साढे़ सात हजार रुपये और मोबाइल डाले था, जिसे जहर खुरानी गिरोह के लोग लूट कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बेहोश युवक को सीएचसी ले जाया गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें