फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों ने फांसी लगाई

Sun, 08 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
पूर्व सैनिक ने छत की संतीर से फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पौथिया गांव में एक ट्रक चालक ने पत्नी से हुई कहासुनी के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं थाना मुस्करा के हुसैना गांव में अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन


मुस्करा थानाक्षेत्र के हुसैना गांव निवासी कल्लू उर्फ कृष्णमुरारी (35) पुत्र रामधनी ने शनिवार सुबह घर में अज्ञात कारण के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने थाने में सूचना दी है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए राठ भेजा है। उधर ललपुरा थानाक्षेत्र के पौथिया गांव निवासी शंभू (30) पुत्र मेघराज ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार रात घर में खाना खाने के  बाद किसी मामले को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इससे आहत ट्रक चालक ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें