फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइकों समेत दो युवकों को पकड़ा

Tue, 03 May 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
पकड़े गए बाइक चोरों के साथ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग करते समय मुख्यालय के सिटी फारेस्ट के पास चोरी की बाइकों समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गई चार और बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाल अनूप कुमार ने बताया कि रविवार शाम करीब 7:30 बजे एसआई देवेंद्र कुमार और सुरजीत कालपी मार्ग में सिटी फारेस्ट के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी दो युवकों से पुुलिस ने बाइक के कागजात मांगे। जिस पर युवक आनाकानी करने लगे। सख्ती पर उन्होंने बाइक चोरी की होना स्वीकार किया। पूछताछ में युवकों से चार और चोरी की बाइकों के बारे में पता चला।

कोतवाल ने बताया कि जो बाइक युवकों के कब्जे से मिली है, उसे 16 जनवरी की शाम मुख्यालय स्थित स्टेडियम के पास से चोरी किया गया था। जो बाइकें बरामद हुई हैं उनमें नंबर सही दर्ज नहीं हैं। जांच की जा रही है। पकड़े गए युवकों के नाम अंकित शुक्ला और संजू सिंह निवासी इमिलिया मुस्करा हैं। दोनोें आरोपियों के खिलाफ धारा 379 व 411 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें