फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड टीचर के घर सात लाख की चोरी

Tue, 03 May 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
चोरी - फोटो : logo
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। थानांतर्गत कस्बा बालामऊ में रिटायर्ड टीचर के घर में रविवार की रात चोर छत के रास्ते घुसकर डेढ़ लाख नगदी सहित करीब सात लाख का माल लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कछौना थाना क्षेत्र के कस्बा बालामऊ निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विजय पाल सिंह व उनकी पत्नी सांत्वना देवी घर में रहते हैं। रविवार की रात को खाना खाकर छत पर सोए थे।
विज्ञापन


उनका इकलौता पुत्र फतेहपुर में बैंक आफ बड़ौदा में पीओ के पद पर तैनात है और वहीं रहता है। विजय पाल के मुताबिक रविवार की रात लगभग ढाई बज वह लघुशंका के लिए छत से नीचे उतरे तो तीनों कमरों के दरवाजों के ताले टूटे दिखे। कमरों में देखा तो अलमारियों व बक्सों के ताले जमीन पर पड़े थे और उनमें रखा सामान व कपड़े फर्श पर बिखरे पड़े थे। अलमारियों व बक्सों में रखी नकदी व जेवरात गायब थे।

शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर परिजनों से पूछताछ की। पीड़ित के अनुसार चोर डेढ़ लाख रुपये, एक सोने की चेन, सोने की अंगूठी, सोने का हार समेत लगभग 16.5 तोला सोना और पांच सौ ग्राम चांदी चोरी कर ले गए। उसके मुताबिक लगभग सात लाख रुपये की चोरी का अनुमान है। उधर इसी मोहल्ले के मुकुंद के घर भी चोरी का प्रयास किया लेकिन गृहस्वामी के जाग जाने से चोर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें