फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक चोरों को पकड़ा

Sun, 08 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
चोरी की बाइकों के साथ आरोपी और पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम ने शनिवार को दो बाइक चोरों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की सात बाइकें बरामद की गई हैं। टीम की इस सफलता पर एसपी और डीआईजी ने इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह महोबा मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग के  दौरान चरखारी रोड मोहल्ला निवासी सुनील कुमार वर्मा, मनोज कुमार सोनी को पकड़ लिया। सीओ विजय त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकारी।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सिंचाई विभाग के डाक बंगले के पास एक प्लाट में खड़ी छह बाइकें बरामद कीं। ये बाइकें बांदा, महोबा और हमीरपुर से चोरी की गई हैं। पुलिस की इस सफलता पर एसपी मुनिराजजी ने पांच हजार और डीआईजी बांदा ने 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदेव प्रसाद यादव, क्राइम ब्रांच प्रभारी एचडी सिंह, एसएसआई अमर सिंह, एसआई सुनील कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें