फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1961 अतिकुपोषित व 11 हजार कुपोषित बच्चे मिले

Fri, 11 Sep 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सात सितंबर को पहले चरण में चलाए गए वजन दिवस पर नदारत रहीं तीन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवा से पृथक करने का नोटिस जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दिया है। सात सितंबर को चलाए गए अभियान में 50,372 बच्चों का वजन किए जाने का लक्ष्य रखा गया था। जिस पर 44,265 बच्चों का वजन कराया गया। इस अभियान में 1961 बच्चे अति कुपोषित मिले हैं। वहीं कुपोषित बच्चों की संख्या 11,315 बताई गई है।
विज्ञापन


 7 सितंबर को शुरू किए गए वजन दिवस पर पूरे जिले में 0-5 वर्ष तक 50,372 बच्चों के सापेक्ष 44,265 बच्चों का वजन आंगनबाड़ी केंद्राें में किया गया। जिसमें लाल श्रेणी के अति कुपोषित 1961 बच्चे पाए गए।

वहीं हरे श्रेणी में 30,979 बच्चे मिले। जबकि 25.56 प्रतिशत यानी 11,315 बच्चे कुपोषित मिले। जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजना सिन्हा ने बताया कि शेष 6 हजार बच्चाें का फिर से वजन कराए जाने के निर्देश आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिए गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीते 7 सितंबर के कार्यक्रम में तीन आंगनबाड़ी केंद्र बांधुरखुर्द की कार्यकत्री राजकुमारी, बिहूनी की पुत्तन व खेड़ाशिलाजीत की अनीता सिंह को अनुपस्थित पाया गया।

जिस पर उनको सेवा से पृथक करने का नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्हें एक और मौका देते हुए बच्चों का वजन लेने को कहा गया है। कार्य में सुधार न लाने पर सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें