फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या के बाद परिजन दहशत में

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। बुधौलियाना मोहल्ला निवासी किसान की मंगलवार को उसी के खेत पर गला रेतकर हत्या हुई। इस घटना के बाद से उसके परिजन दहशत में है।
विज्ञापन


नगर के बुधौलियाना निवासी मातादीन कुशवाहा (55) के नाम पठानपुरा, नहर बाईपास पर करीब 13 बीघा कृषि भूमि है। जिस पर वह फल एवं सब्जी की खेती करता था। खेत पर ही निवास बनाकर अपनी पत्नी लक्ष्मी उर्फ पार्वती के साथ रहता था। जबकि उसका पुत्र कृष्ण कुमार अपने परिवार के साथ बुधौलियाना स्थित अपने मकान में रहता है। पुत्र चाट पकौड़ी की दुकान लगा परिवार का भरण पोषण करता है।

मंगलवार दोपहर मातादीन अपने खेत पर था। पत्नी लक्ष्मी सब्जी बेचने बाजार गई थी, जबकि पुत्र कृष्ण कुमार एक शादी समारोह में शामिल होने कुलपहाड़ गया था। देर शाम जब लक्ष्मी सब्जी बेचकर अपने खेत पर पहुंची तो वहां मातादीन का शव खून से लथपथ हालत में मिला। बताया किसी ने धारदार हथियार से उसका गला रेत कर हत्या की है। एक पुत्र के अलावा मृतक की दो पुत्रियां पार्वती व कस्तूरी भी हैं जिनका विवाह हो चुका है। किसान की हत्या से परिजन दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं किसान हत्याकांड में 48 घंटे बीतने के बावजूद अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। परिजन भी हत्या का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। मृतक के पुत्र कृष्णकांत ने बताया कि एक व्यक्ति प्रतिदिन खेत पर पीपल के पत्ते तोड़ने जाता रहा है। मंगलवार को उसने जानकारी दी थी कि मातादीन खेत पर नहीं है। शक जाहिर करने पर पुलिस ने उससे भी पूछताछ की है। कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

पुलिस के हाथ खाली, रंजिश की वजह पता नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें