फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में फंसकर घिसटती गई बाइक, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात कस्बे के एक नर्सिंगहोम के निकट कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बांकी गांव निवासी टिर्रा उर्फ राम विशाल सिंह (35) अपने साथी राममिलन सविता (30) के साथ बिना हेलमेट लगाए शुक्रवार रात करीब 11 बजे बाइक से गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


कस्बे के एक नर्सिंग होम चौराहा पर कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने हाईवे में उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग हाईवे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक ट्रक में ही फंस गई और करीब एक किमी तक घिसटती चली गई। इस घटना की सूचना पर यूपी 100 टीम व थाना पुलिस ने ट्रक को गल्ला मंडी के पास रोका और बाइक को ट्रक से अलग कर चालक को हिरासत में ले लिया। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें