फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर परिसर में मिला साधु का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। नगर के चरखारी रोड स्थित एक मंदिर में रह रहे साधु की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह मंदिर में बनी कुटिया में वह मृत मिले। परिजनों का कहना है कि हार्टअटैक से साधु की मौत हुई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव निवासी मूलचंद्र द्विवेदी ने बताया कि उसके बडे़ भाई सरमन द्विवेदी (70) ने युवा अवस्था में ही संन्यास ले लिया था। वर्तमान में कस्बे के चरखारी रोड स्थित हनुमान मंदिर चंदन पुखरिया में रहकर पूजा पाठ करते थे। शनिवार शाम पूजा करने के बाद वह मंदिर में ही सो गए थे। सुबह जब लोग पहुंचे तो मृत अवस्था में पाया। बताया उसके नाम पर करीब 13 बीघा कृषि भूमि है।

गल्ला मंडी स्थित स्टेट बैंक की शाखा से एक लाख 30 हजार रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड भी बनवाया था। बताया कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने हिस्से का गांव का मकान बेच दिया था।
विज्ञापन


मूलचंद्र ने बताया उसके बडे़ भाई सरमन की मौत हार्टअटैक से हुई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम कराए बिना किया अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें