राठ। कैंथा गांव में ढाई महीने पहले वृद्ध को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा बरामद कर जेल भेजा है।
कैंथा गांव का रामपाल अहिरवार पुत्र गयादीन ने बताया कि 15 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे उसका भाई रतन सिंह अपनी पत्नी पार्वती और उसकी पुत्री रजनी के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान गांव का प्रेमनारायण पुत्र दयाराम और उसका पुत्र हंसराज असलहों के साथ आए और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करने लगे। बताया कि आरोपी ने उसके भाई को दिए दस हजार रुपये तुरंत मांगे। इस पर कहा कि भाई पांच हजार रुपये पहले ही दे चुका है। साथ ही दो दिन बाद रुपये देने की बात कही। इस पर बाप बेटे नहीं माने और प्रेमनारायण ने तमंचा निकाल कर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। गोली उसके भाई के पेट में लग गई। दूसरा फायर उसके पुत्र हंसराज ने मार दिया था। करीब ढाई महीने से फरार चल रहे हंसराज को रविवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अधेड़ को गोली मारकर घायल के आरोपी को दबोचा
-आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया