फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के घर में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मंगलवार तड़के चोरों ने अधिवक्ता के घर में घुसकर लाखों के जेवर और नगदी पार कर ले गए। जब अधिवक्ता की पत्नी मंदिर से लौटी और सामान बिखरा देखा तो सन्न रह गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


कस्बे के पठनऊ मोहल्ला निवासी अधिवक्ता नीलमणि शर्मा ने बताया मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनकी पत्नी सविता मंदिर गईं थी। वह दूसरे कमरे में सो रहे थे। उनकी पत्नी ने बाहर से दरवाजे में कुंडी लगा दी थी और चैनल बंद कर दिया था।

इसी दौरान चोर उसके मकान के अंदर घुस आए। चोरों ने अलमारी खोलकर उसमें रखी तीन सोने की अंगूठी, चूड़ी और 60 हजार रुपये ले गए। जब उसकी पत्नी मंदिर से पूजा कर लौटी तो कमरे में सामान बिखरा देखा हड़कंप मच गया। कोतवाल पीके पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान की कुंडी बंद कर अधिवक्ता की पत्नी गई थी मंदिर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें