फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू के मायके पक्ष ने बृद्ध दंपति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। विवाद के बाद बहू ने मायके वालों को सूचना दे दी। इससे मायके पक्ष के लोगों ने आकर वृद्ध दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के कैंथी निवासी धरमपाल ने बताया शनिवार शाम शराब पीने से मना करने पर उसके पुत्र लक्ष्मण ने उन लोगोें को गालियां दी।
विज्ञापन


इस पर बहू ने पति का पक्ष लेते हुए पुलिस बुला उसे पकड़वा दिया था। रविवार सुबह पुलिस ने उसे छोड़ दिया। जब तक वह घर पहुंचा बहू ने अपने मायके से कुछ लोग बुला लिए। आरोप है कि बहू के मायके पक्ष के लोग उसे लाठियों से पीटने लगे। बचाने आई उसकी पत्नी उर्मिला को भी पीट दिया। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आईं। घायल दंपति को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। दंपति ने पुत्र व बहू के खिलाफ तहरीर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें