फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टांप विक्रेता के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। चोरी की घटनाएं रोकने में पुलिस नाकाम है और चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार सुबह सात बजे चोर ने स्टांप विक्रेता के घर में घुसकर लाखों का माल पार कर दिया। चोर को भागते समय महिला ने देख लिया और पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग निकला।
विज्ञापन


मुगलपुरा निवासी संतोष गुरुदेव तहसील परिसर में स्टांप बेचते हैं। उनकी पत्नी नीतू ने बताया मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उसके पति तहसील गए थे। उसकी पुत्री कमरे में सो रही है और वह बाथरूम में थीं।

करीब सात बजे दरवाजे पर एक व्यक्ति आया और उसके पति को बुलाने लगा। इस पर उसने बाथरूम के अंदर से ही आवाज देकर बता दिया कि पति तहसील गए हैं। इसके बाद जब वह बाथरूम से निकली तो चोर घर के अंदर था। जब उसने पूछा कि वह कौन है तो फिर वह उसके पति को पूछने लगा।
विज्ञापन


शंका होने पर उसने उसे पकड़ लिया, मगर वह हाथ छुड़ाकर भाग निकला। उसने चोर का पीछा किया, मगर घरेलू कपड़े होने के कारण वह ज्यादा दूर नहीं गई और लौट आई। इस बीच मौका पाकर चोर तेजी से निकल गया। महिला ने बताया चोर भागते समय अपने जूते भी घर के अंदर छोड़ गया है।

इसके बाद जब वह कमरे में गई तो देखा कि अलमारी का ताला टूटा है। चोर अलमारी में रखी दो सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, पांच अंगूठी, टाप्स, बाली, नाक की बेसर, बाला, 300 ग्राम चांदी के गहने और 10 हजार रुपये ले गया है।

बताया उसकी बहन रानी के भी जेवर उसके यहां रखे थे। वह भी चोर ले गया है। स्टांप विक्रेता संतोष गुरुदेव ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल पीके पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


महिला ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया, चोर हाथ छुड़ाकर भागा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें