फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र समेत छह के खिलाफ चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। तीन माह पूर्व मुख्यालय के रमेड़ी तरौस मोहल्ले में हुई चोरी की घटना का मुकदमा दर्ज न होने पर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर दो पुत्रों, उनके माता-पिता सहित दो अन्य के खिलाफ चोरी कर जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


रमेड़ी मोहल्ला निवासी सत्य स्वरूप ने बताया कि पिछले पांच मार्च को वह पत्नी विनीता सिंह के साथ रिश्तेदारी में महोबा गया था। अगले दिन जब वह लौटकर घर आया तो देखा कि मकान के मुख्य गेट का ताला खुला है। मकान के अंदर अंकुर व अनुज पुत्र चंद्रपाल निवासी रमेड़ी तरौस व दो अन्य व्यक्ति चोरी कर रहे थे।

बताया उन्हें देखते ही चारों लोग सीढ़ी के सहारे टीनशेड पर चढ़कर भाग निकले। भागते समय अंकुर फिसलकर नीचे गिर गया था। इस घटना में 8500 रुपये नगदी, गणेश लक्ष्मी की चांदी की मूर्ति वजन 100 ग्राम ले गए। इस मामले की जब उसने चंद्रपाल से शिकायत की तो उसने व उसके पुत्रों ने गाली गलौज कर उसे जानमाल की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उसने मामले की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन


लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। तब उसने न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने अंकुर, अनुज इनके पिता चंद्रपाल व चंद्रपाल की पत्नी सहित दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ घर में घुसकर चोरी करने व जानमाल की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


तीन माह पूर्व रमेड़ी तरौस में हुई थी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें