फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदाहा गांव में आग से मकान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के गुरदाहा गांव में मंगलवार रात रंजिशन लगाई गई। जिसमें एक किसान का मकान, भूसा, अनाज व अन्य सामान जल गया। आग में करीब एक लाख से अधिक की क्षति हुई है। इस मामले में उसने तीन लोगों को नामित कर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गुरदाहा निवासी लल्लू तिवारी के मकान में मंगलवार की रात करीब 10 बजे अचानक आग भड़क उठी। लल्लू एक शादी समारोह में बाहर गया था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी सूचना पर पहले स्थानीय फायर ब्रिगेड से दो गाड़ी पहुंची। इस पर भी आग पर काबू नहीं मिला तो मुख्यालय से अग्निशमन की बड़ी गाड़ी बुलाई गई। कोतवाल सहित स्थानीय पुलिस भी आग बुझाने में मौके पर मौजूद रही।

इस आग से उसका मकान, अनाज व अन्य सामान तथा अटारी में रखा भूसा जल गया। जिससे उसे करीब एक लाख से अधिक की क्षति होने का अनुमान है। पीड़ित लल्लू तिवारी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि में योगेंद्र, उसके भाई राजेश व इसी परिवार के जावेंद्र से विवाद होने पर जान माल की धमकी दी थी। इसी रंजिश के चलते उन्होंने मकान में आग लगाने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने यह मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने तीन लोगों पर आग लगाने की तहरीर दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें