राठ। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला ने बताया कि अभियान के तहत मंगलवार देर शाम क्षेत्र के बसेला गांव में छापेमारी की है। जहां पर गांव का कल्लू पुत्र गोरेलाल अवैध रूप से शराब बेचता पाया गया है। उसके पास से 6 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। बताया कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। किसी भी हालत में अवैध शराब का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। ब्यूरो