हमीरपुर। शहर स्थित एक बैंक के अंदर महिला के रुपये व सोने के लाकेट रखे पर्स को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुरक्षित बरामद कर उसके सुपुर्द किया है। सीसीटीवी फुटेज में पर्स एक वृद्ध उठाता दिखा था। शहर के रमेड़ी मोहल्ला निवासी अंजलि पत्नी उमेश ने बताया बुधवार सुबह वह अपने कार्य से बैंक ऑफ बड़ौदा गई थी। जहां उसका पर्स गिर गिया।
पर्स में 2500 रुपये, एक सोने का लाकेट, एटीएम व आधार कार्ड पड़ा था। उसने बताया ढूंढने में जब पर्स नहीं मिला तब उसने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई की। एसआई संगीता यादव, वीरेंद्र त्रिपाठी व सिपाही गौरव भदौरिया ने बैंक के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें बैंक के अंदर बैठे एक वृद्ध के पास से पुलिस ने पर्स बरामद कर लिया। ब्यूरो