फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में अन्ना जानवर छोड़ने का विरोध करने पर युवक के ऊपर किया कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राठ। खेत के अंदर जानवर घुस जाने का विरोध करने पर बाप बेटे ने रखवाली कर रहे युवक को कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली के मवई गांव निवासी ताहिर सिंह (22) पुत्र मदनपाल राजपूत ने बताया कि उसने इस साल अपने खेत में मटर की फसल बोई है। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे गांव के धर्मराज पुत्र अमरजीत राजपूत और उसके पुत्र देवेश राजपूत ने आधा दर्जन अन्ना गायों को उसके खेत में छोड़ दिया। उसने खेत के अंदर अन्ना जानवरों को करने का विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो देवेश ने हाथ में लिए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी उसके दाहिने पैर में जा लगी। पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


मवेशी छोड़ने के विरोध पर कुल्हाड़ी से हमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें