कुरारा। कस्बे के वार्ड पांच भौली रोड़ निवासी एक व्यापारी के घर में रविवार को दोपहर में घुसकर चोर नगदी व जेवर पार कर ले गए। व्यापारी ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
भौली रोड़ निवासी जुग्गीलाल गुप्ता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह पत्नी के साथ शादी समारोह में शामिल होने औरेया गया था। घर में वृद्ध माता पिता थे। दूसरी मंजिल में बने कमरे में रखी अलमारी में चाभी लगी थी। दोपहर में चोरों ने घुसकर अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख के सोने चांदी के जेवर व दस हजार नगदी चोरी कर ली है। शाम चार बजे जब वह लोग औरेया से वापस लौटे तो देखा अलमारी से जेवर व नगदी गायब है। जुग्गीलाल कस्बे में तेल मिल का संचालन करते हैं। पीड़ित व्यापारी ने थाने में चोरी की तहरीर देकर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक सप्ताह पूर्व भी चूड़ी वाले के मकान में तमंचा लगाकर नगदी व मोबाइल लूट ले गए थे। कस्बे में आए दिन हो रही चोरियों की घटनाओं से व्यापारी दहशत में है।
दिन दहाड़े व्यापारी के घर से जेवर व नगदी पार