फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन उगाही के आरोप में एक लिपिक व अध्यापक को बीएसए ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरीला। सोशल मीडिया पर खंडशिक्षाधिकारी की अवैध उगाही का आडियो-वीडियो वायरल होने से बोसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है। दो अध्यापकों ने ज्वाइनिंग में मोटी रकम लेेने का भी आरोप लगाया है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस पर बीएसए ने एबीएसए को मुख्यालय में कार्यालय से संबद्ध करने के साथ ही शिक्षक व एक लिपिक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

विकासखंड में तैनात खंडशिक्षाधिकारी विनय कुमार विश्वकर्मा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उनके ही अध्यापक रवि व अंशुल पांडेय ने ज्वाइनिंग के समय मोटी सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में वीडियो वायरल किया है। साथ ही प्राथमिक विद्यालय राजामऊ में तैनात अध्यापक मुरादअली पर एबीएसए का एजेंट होने का दावा करते उनके तीन आडियो वायरल किए हैं, जिसमें अध्यापकों से एबीएसए के लिए सुविधा शुल्क की मांग की गई है। आडियो-वीडियो वायरल होने से विभाग में हड़कंप मचा है। खंड शिक्षाधिकारी विनय विश्वकर्मा का कहना है कि लापरवाही बरतने पर अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। इसी खुन्नस में कुछ अध्यापकों ने आडियो-वीडियो वायरल किया है। एसडीएम रावेंद्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए को जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बीएसए सतीश कुमार ने बताया कि एबीएसए विनय विश्वकर्मा को मुख्यालय कार्यालय से संबंद्ध कर दिया है। जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जबकि कार्यालय लिपिक परमेश्वरीदयाल व शिक्षक मुरादअली को निलंबित कर दिया है। खंड शिक्षाधिकारी राठ को सरीला का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

खंडशिक्षाधिकारी की अवैध धन उगाही का आडियो-वीडियो वायरल
-एसडीएम के आदेश पर खंडशिक्षाधिकारी को संबद्ध किया, लिपिक व अध्यापक निलंबित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें