फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा एमएलसी, बसपा नेता के आवासों पर सीबीआई ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अवैध खनन को लेकर दो साल से चल रही सीबीआई जांच शनिवार को फिर तेज हो गई। सीबीआई टीम ने शहर में मौरंग खनन का सिंडीकेट चलाने वाले सपा एमएलसी रमेश मिश्रा, बसपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे संजय दीक्षित व बबलू मिश्रा के आवासों पर एक साथ छापेमारी की।
विज्ञापन


करीब नौ घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान टीम ने तीनों आवासों में सघन तलाशी ली। लाकरों की चाभी न होने पर बाहर से मिस्त्री बुलाकर लाकर व आलमारी तुड़वाई गई। इसके बाद टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिए। कार्रवाई से मौरंग व्यवसायियों में हड़कंप मचा रहा।

सीबीआई की 16 सदस्यीय टीम शनिवार सुबह करीब सात बजे तीन वाहनों से मुख्यालय पहुंची। जहां दो वाहनों में सवार टीम के करीब 12 अधिकारी विवेक नगर स्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बसपा नेता संजय दीक्षित पुत्र सत्यदेव दीक्षित के आवास पहुंचे। यहां टीम ने तीन मंजिला भवन में तलाशी अभियान चलाया। पहले खंड की तलाशी पूरी होने के बाद टीम दूसरे व तीसरे खंड पर पहुंची।
विज्ञापन


लाकरों व आलमारी की चाभियां मांगने पर गृहस्वामी ने कहा बहू बाहर गई है। चाभी उसी के पास है। जिस पर टीम ने लाकर व आलमारी को खोलने के लिए बाहर से मिस्त्री को बुलाया। मगर वह नहीं खोल सका। तब कुछ देर बाद लोहार को बुलाया गया। जिसने छेनी हथौड़ा से लाकर तोड़ा। टीम ने दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिए। करीब सवा पांच घंटे तक चली कार्रवाई के बाद दोपहर सवा बारह बजे सीबीआई अधिकारी आवास से बाहर निकले।

जहां मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करने का प्रयास किया, मगर उन्होंने किसी बात का जवाब नहीं दिया। इसके बाद टीम के अधिकारी दोनों वाहनों में बैठ सीधे रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास पुराने एआरटीओ कार्यालय के पास स्थित सपा से एमएलसी रमेश मिश्रा व इन्हीं के सामने बबलू मिश्रा के आवासों पर छापामार कार्रवाई की। यहां भी दोनों आवासों पर करीब चार घंटे तक कार्रवाई चली। शाम करीब चार बजे टीम के अधिकारियों ने एमएलसी के आवास परिसर में बैठकर भोजन किया और वापस चले गए।
विज्ञापन


मौरंग का सिंडीकेट चलाने के मामले में की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें