फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम का रोशनदान तोड़ गुल्लक से रुपये ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। लगातार चोरियों से लोगों में दहशत है। बुधवार रात चोर गल्ला मंडी में एक व्यापारी के गोदाम का रोशनदान तोड़ गुल्लक से रुपये चोरी कर ले गए। व्यापारियों को जब जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन


चोरी की घटनाएं रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। बुधवार रात चोरों ने गल्ला मंडी की दुकान नंबर-19 घनश्याम दास माहेश्वरी के गोदाम का रोशन दान काटकर गुल्लक में रखे रुपये ले गए।

गल्ला व्यापारी ने बताया चोरों ने मंडी की दुकानों की छत पर चढ़ दीवार तोड़ उससे निकले ईंटों से ऊंचाई बनाई। इसके बाद रोशनदान को काट डाला। इसके बाद गुल्लक से 12 हजार रुपये और कुछ सिक्के ले गए।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर जब व्यापारी गोदाम पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर एसएसआई गोपाल अवस्थी और संजय सिंह ने पहुंचकर जांच की। कोतवाल केएन सिंह ने बताया चोरों की तलाश की जा रही है।

मालूम हो कि गल्ला मंडी में चोरी की यह पहली घटना नहीं हैं। इसके पहले कई बार गल्ला व्यापारियों के गोदामों से तिल, लाठी की चोरी हो चुकी है। गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष महेश चंद्र ने बताया मंडी में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी है। कस्बे में लगातार चोरियां हो रही हैं, पुलिस चोरों से दूर है।
विज्ञापन


गल्ला व्यापारी ने थाने में दी तहरीर, लगातार हो रही चोरियों से लोगों में नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें