फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मझगवां थाने के मुस्कराखुर्द गांव में किसान के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मुस्करा खुर्द निवासी हरगोविंद लोधी (45) गांव के ब्रजनंदन कुशवाहा का खेत बटाई पर लिए था। इस साल हरगोविंद ने गन्ने की फसल बोई थी। मंगलवार सुबह घर में किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


करीब नौ बजे किसान खेत में गन्ने की पिराई करने के लिए पहुंचा। लेकिन गन्ने की पिराई न कर खेत से कुछ दूर फांसी लगा ली। मौके पर ही किसान की मौत हो गई थी। आसपास मौजूद किसानों ने जब हरगोविंद को पेड़ पर लटकता देखा तो हड़कंप मच गया। एसओ अखिलेश कुमार ने बताया मामला पति पत्नी के बीच हुए विवाद का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसान के दो पुत्र नरेंद्र, धीरेंद्र हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें