शहर के झांसी रोड पर हनुमानगढ़ी के पास ट्रक ने मारुति कार में टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दो लोग कार में फंस गए।
सूचना मिलने पर कोतवाल शिवगोपाल वर्मा ने फोर्स के साथ पहुंचकर कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकालवाया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर मारने के बाद ट्रक मौके से भाग गया। पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है।
हनुमानगढ़ी के पास मंगलवार की रात ट्रक चालक ने मारुति कार में टक्कर मार दी। कार में सवार मुकेश पांचाल (40) पुत्र रामबिहारी निवासी उमरार खेरा उरई व उसका दोस्त संजय सिंह (42) पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ठड़ेश्वरी मंदिर कार में फंस गए।
राहगीरों से सूचना मिलने पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल ने मारुति में फंसे घायलों को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।