बिवांर । थाना क्षेत्र के मुटनी निवासी खलील पुत्र इदरीश ने गांव के शरीफ खां पुत्र मिट्ठू पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। बताया कि आरोपी ने उसके भाई शमीम खां को नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे हजारों रुपयों की ठगी कर ली और उसे फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
एमडीएम सामान चोरी, मुकदमा दर्ज
बिवांर। थानाक्षेत्र के महेरा गांव में पिछले 25 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय की किचिन का ताला तोड़कर मिडडे मील व खेलकूद का सारा सामान चोरी कर ले गए। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य बाबूराम चक्रवर्ती ने मुकदमा दर्ज कराया है।