गहरौली । क्षेत्र के सिवनी डेरा गांव में एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ते ही बेहोश होने पर परिवारीजन सीएचसी मुस्करा ले गए। जहां चिकित्सको ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना मुस्करा के शिवनी डेरा निवासी प्यारे लाल पाल ने बताया उसकी पत्नी गिरजा रानी (45) की मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे अचानक तबीयत खराब हो गई और बेहोश होकर गिर पड़ी।
जिस पर उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डा.हेमंत धशारिया ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने गांव लाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
इस बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया उन्हें इस मामले की कोई सूचना नहीं है। ब्यूरो