फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवक महिला का करता रहा शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राठ। एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर लगातार कई साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।

कोतवाल पीके पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
महिला ने बताया कि कस्बे का युवक पप्पू करीब पांच साल से उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा है।वह आरोपी से कई बार गर्भवती हुई।

परंतु आरोपी ने हर बार उसका गर्भपात करा दिया। इस समय वह दो माह के गर्भ से है। जब उसने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने गाली गलौज कर उसके भाई को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी है।
महिला ने खाया जहरीला पदार्थ
राठ (ब्यूरो)। मझगवां थाने के मुस्कराखुर्द गांव में पारिवारिक विवाद के चलते दृगपाल की 35 वर्षीया पत्नी पुष्पा ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। नाजुक होने पर झांसी रेफर किया है।

संदिग्ध अवस्था में आग से झुलसी किशोरी

राठ (ब्यूरो)। थाना मझगवां गांव निवासी किशोरी संदिग्ध अवस्था में आग से झुलस गई। सोमवार रात करीब आठ बजे कढ़ोरी प्रजापति की नाबालिग पुत्री आराधना आग से झुलसने पर सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार किशोरी के शरीर से मिट्टी के तेल की महक आ रही थी। वहीं परिजनों का कहना है कि शाम आग से खाना बनातेे समय झुलस गई। डा.रविप्रताप ने बताया किशोरी सत्तर फीसदी झुलस गई है। किशोरी को झांसी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें