फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वन विभाग के वाचर की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। सड़क किनारे खडे़ बाइक सवार दो लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे को झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मझगवां के गिरवर गांव निवासी पूर्व प्रधान का भाई धर्मपाल (45) अपने परिवार के दीपक के साथ बरौली गांव निवासी अपने मामा के यहां जा रहा था। दीपक ने बताया कि गांव के बाहर आते ही उसे वन विभाग में वाचर के पद पर तैनात हरगोविंद (47) निवासी रौंरो मिल गया।

हरगोविंद ने उसे गांव तक छोड़ने को कहा तो वह भी बाइक पर बैठ गया। करीब दस बजे नौहाई गांव गेट पर पहुंचकर बाइक सवार रुक गए और एक दुकान में पान-मसाला खाने लगे। इसी दौरान राठ से पनवाड़ी की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से धर्मपाल और हरगोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची यूपी-100 ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान हरगोविंद ने दम तोड़ दिया। धर्मपाल के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण उसे झांसी रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें