फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब को पैसे न मिलने पर युवक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय के गौरादेवी नई बस्ती में एक युवक ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर घर में फांसी लगा ली। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गौरादेवी नई बस्ती निवासी राजाबाबू (23) पुत्र प्यारेलाल अपनी मां मुलिया व दादी रजुलिया के साथ रहता था। मां मुलिया ने बताया कि गुरुवार शाम से राजाबाबू शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था।

पैसे न देने पर वह नाराज हो गया और उसने शुक्रवार देर शाम अपने कमरे में फांसी लगा ली। बताया कि कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव में उसकी शादी तय थी। 12 मई को बारात जानी थी।
विज्ञापन


वह मजदूरी करके परिवार चलाती है। पति दूसरी महिला के साथ कुलपहाड़ में रहता है। वह उसकी इकलौती संतान था। कोतवाल एपी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


शराब को पैसे न मिलने पर युवक ने फांसी लगाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें