ब्यूरोमहोबा। शहर की नवीन गल्लामंडी में व्यापारी से हुई लाखों की टप्पेबाजी के मामले में पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है।
शहर के मोहल्ला जारीगंज निवासी उमाशंकर शिवहरे नवीन गल्ला मंडी में आढ़त किए है, जिसमें वह किसानों का चना, मटर, अलसी आदि उपज की खरीद करता है। गुरुवार की दोपहर एक किसान का माल खरीदने के दौरान टप्पेबाजों ने दुकान में रखा 2.90 लाख रुपये से भरा बैग उड़ा दिया था। बैग लेकर भागते हुए आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ रुपयों से भरा बैग चोरी किए जाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी में कैद युवक की शक्ल के आधार पर जांच में जुट गई है।
युवक पर टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज