मौदहा। कस्बे के फत्तेपुर शिवपुरी निवासी एक अधिवक्ता पर पड़ोसी युवकों सहित उनकी पत्नियों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट कर चाकू से हमला किया। इस मामले से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने से पहले ही तीन आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। जिनकी जमानत कराने के लिए भी कोई अधिवक्ता तैयार नहीं था। उधर इस मामले में एक महिला ने भी मारपीट का आरोप लगाया है।
फत्तेपुर शिवपुरी निवासी अधिवक्ता घनश्याम सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे जब वह तहसील के लिए निकल रहे थे। तभी यहां के रिषभ देव व कपिल देव तथा उनकी पत्नियां लाठी डंडा व चाकू लेकर मकान के अंदर घुस आए। इन पर पहले चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। मुकदमे को समाप्त कराने पर आने वाले खर्च को लेकर 50 हजार रुपये देने का दवाब बना रहे थे। इंकार करने पर लाठी डंडों व चाकू से वार कर दिया है। शोर मचाने पर उसके परिजन व अन्य लोग बचाव के लिए दौड़े। तब कहीं उसकी जान बच सकी। पुलिस ने घायल का डाक्टरी परीक्षण व इलाज कराया। इस घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस संबंध में अधिवक्ता उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहीं कोतवाली पुलिस ने रिषभ देव, उसकी पत्नी तथा इसी परिवार की एक अन्य महिला का शांति भंग के आरोप मे चालान कर दिया।
अधिवक्ता पर दो युवकों व महिलाओं ने किया जानलेवा हमला