फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर चार युवकों ने छात्रा के साथ की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राठ। परीक्षा देने जा रही एक छात्रा को बाइक सवार चार युवकों ने रोक लिया। वह किसी तरह बचकर कालेज चली गई। पेपर देकर घर आई तो घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन उलहना देने घर गए तो युवक अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचकर उसके भाई के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित छात्रा ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी छात्रा ने बताया कि छह मार्च को वह एक कालेज में परीक्षा देने जा रही थी। रास्ते में चार युवकों ने उसकी साइकिल के आगे बाइक लगा उसे रोकने का प्रयास किया। छात्रा ने बताया कि वह किसी तरह वहां से निकल गई। जब वह पेपर देकर अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को बताई तो परिजन युवकों के घर पहुंच शिकायत की। शिकायत करने पर पिछले रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे दबंग अपने साथियों के साथ उसके घर पर आया और दरवाजे पर पीटने लगा। आरोप लगाया कि जब उसके भाई ने दरवाजा खोला तो आरोपी असलहा लेकर जबरन घर के अंदर घुस आए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। आरोप लगाया कि उसका फोटो निकालने लगे। परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी परिजनों के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

घर में घुसकर युवकों ने छात्रा के साथ की छेड़खानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें