हमीरपुर। बैंक में रुपये जमा करने आए एक खाताधारक के साथ टप्पेबाजी हो गई। शहर के रमेड़ी तरौस निवासी भोला निषाद ने बताया बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह पीएनवी बैंक में अपने खाते में रुपये जमा करने गया था। तो देखा बैंक के अंदर एक युवक को कई लोग घेरे थे। वह उनकी जमा पर्ची भर रहा था।
जिस पर उसने भी उसी से अपनी जमा पर्ची भरने को कहा। बताया उसकी पास बुक में 21,500 रुपये थे। उसने बिड्राल फार्म व पासबुक रुपयों सहित उसे दे दिया। कुछ देर बाद युवक पासबुक में रखे रुपये लिए और जमा पर्ची के साथ गुटका की पीक थूकने के बहाने बैंक से बाहर निकला।
वहीं से वह रफूचक्कर हो गया। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में टप्पेबाज के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल एके सिंह ने बताया बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद आरोपी को पकड़ा जाएगा। कहा फुटेज की जांच कराई जा रही है। ब्यूरो