फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 5 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत भट्ठा में एक कार अनियंत्रित होकर एनएच किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नादौन अस्पताल ले जाया गया है। यहां सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम एक कार भट्ठा के पास लावारिस पशु को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार नितिन शर्मा (23), बिट्टू (22), सुमिता (28), उर्मिला (54) और शाश्वत (3) निवासी रियोड़ी, नादौन घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार को नादौन अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें