फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 27 Mar 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
hanged
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के पचखुराखुर्द गांव में घर सूना पाकर 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों ने घटना पर चुप्पी साध रखी है। इधर, गांव में चर्चा है कि सुबह किसी बात पर मां ने छात्रा को डांटा था।
विज्ञापन


पचखुराखुर्द निवासी पप्पू द्विवेदी की पुत्री श्वेता (16) कस्बे के मां गीता महेश्वरी इंटर कालेज में 11वीं की छात्रा थी। मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे जब घर के लोग खेतों में काम करने गए हुए थे। तभी सूना घर पाकर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के दूसरे कमरे में श्वेता की छोटी बहन मौजूद थी। बहन को फांसी पर लटका देखकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन तब तक बहुत देर हो गई। छात्री की मौत हो गई। घटना पर परिजनों ने चुप्पी साध रखी है। गांव में चर्चा है कि मां ने श्वेता को डांट दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें