फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई व भतीजे पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में फांसी पर लटके मिले युवक के मामले में
विज्ञापन

उसके पिता ने अपने भाई व भतीजे पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

शहर के मेरापुर निवासी जयमंगल (18) पुत्र रामबाबू शुक्रवार की रात खेत पर पेड़ पर फांसी पर लटका मिला था। जिसकी जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में रख दिया था। शनिवार को उसके पिता रामबाबू ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया वह मुंबई में रहकर मजदूरी करता था।

होली पर्व को लेकर एक हफ्ते पूर्व घर आया था। बताया शुक्रवार शाम जयमंगल अपने चाचा मोहन व चचेरे भाई कमलेश के यहां खाना खाने गया था। उसके बाद कब खेतों में गया और फांसी लगा ली, उसे जानकारी नहीं हो सकी। पिता ने आरोप लगाया कि इन्हीं दोनों ने उसे फांसी लगाने को मजबूर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने अपने भाई व भतीजे पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल केपी सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

खेत पर शुक्रवार रात फांसी पर लटका मिला था शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें