भरुआसुमेरपुर। 16 फरवरी को कस्बे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला के मामले में नया मोड़ आ गया है। उसके भाई ने दहेज के लिए बहन को मारने का आरोप लगाया और पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बे के इमिलियाथोक निवासी राज बहादुर सोनकर ने बताया उसने बहन आरती की शादी 6 वर्ष पूर्व कस्बे के अपने ही मोहल्ला निवासी गंगा सागर सोनकर के साथ की थी।
शादी के बाद से ही बहन का पति गंगासागर, देवर राम सागर उर्फ बुग्गा व शिव सागर उर्फ बिल्ली व रामचंद सोनकर निवासी जौहरपुर, बांदा दहेज में बाइक व सोने की जंजीर की मांग कर प्रताड़ित करते थे। बीते 16 फरवरी को चारों ने मिलकर बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर पीटा और गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी में लटका दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज कर गंगासागर को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो