हमीरपुर। दुकान से बीड़ी खरीदते समय भाजपा बूथ अध्यक्ष को घेरकर मार पीट की गई। भाजपा नेता जैसे ही जान बचाकर भागे, तभी पीछे से फायर झोंक दिया गया। जिसमें वह बाल-बाल बच गए।
कुरारा थाने के मिश्रीपुर निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष पुत्तन सिंह पुत्र यदुनाथ सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह खेत से आ रहा था।
रास्ते में गांव की एक दुकान से बीड़ी का बंडल खरीदकर जैसे आगे बढ़ा तभी गांव के रामबालक श्रीवास सहित करीब 6 लोगों ने उसे घेर लिया और पुराने मामले में चल रहे एक मुकदमे को निपटाने का दबाव बनाने लगे। न मानने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। विरोध पर सभी ने मिलकर पिटाई शुरू कर दी।
वह वहां से जान बचाकर भागा तभी हमलावरों ने पीछे से फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। बूथ अध्यक्ष ने बताया कि रात में जब वह कुरारा थाने गया तो पुलिस ने सुबह आने की बात कहकर भगा दिया। पीड़ित ने बताया कि पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो सोमवार को वह एसपी से शिकायत करेंगे।
पीड़ित का आरोप पुलिस ने थाने से भागाया
अमर उजाला ब्यूरो