फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े तमंचे के बल पर देवर-भाभी से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही(शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर धुल्लिया गांव की मोड़ के पास रविवार दिन दहाड़े सशस्त्र बदमाशों ने देवर-भाभी को लूट लिया। लुटेरे दोनों के पास से नकदी, जेवर व बाइक भी ले गए। विरोध करने पर दोनों की तमंचे की बटों से पिटाई कर दी।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव धुल्लिया निवासी अयूब ने अपनी बहन फूलबानो की शादी पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव हर्रैय्या निवासी फिरासत से तय की है। शादी की तिथि 24 नवंबर तय हुई है। रविवार दोपहर तीन बजे अयूब अपनी बहन के लिए जेवर व शादी का सामान खरीदने के लिए भाभी सादाब के साथ बाइक से बीसलपुर के लिए चल दिया। बाइक गांव धुल्लिया नहर पुलिया से मुड़ कर शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर पहुंची, तभी पहले से ही नहर की झाड़ियों से निकल कर पांच बदमाश आ गए और अयूब को बाइक से गिरा दिया। अयूब उठ पाता, इससे पहले ही दो बदमाशों ने उसे दबोच लिया और अयूब से 60 हजार रुपये लूट लिये। दो बदमाश फूलबानो को खींच ले गए और उसकी झुमकी, नथ, पायल आदि जेवर निकलवा लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों को तमंचे की बट से पीटकर बेदम कर दिया। तीन बदमाश अयूब की बाइक से भाग गए और दो बदमाश गन्ने के खेतों में भाग गए। घटना के बाद पीड़ित देवर भाभी ने लोगों की मदद से यूपी 100 को सूचना दी। यूपी 100 पुलिस के पहुंचने के पर बदमाशों की तलाश शुरू हुई लेकिन बदमाश नहीं मिले। पीड़ित देवर भाभी ने मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अयूब मजदूरों का मेठ है, यह कुछ लोगों को मजदूरी के लिए जयपुर ले जाता है। जयपुर में मजदूरों को उनकी मेहनत के जो रुपये मिले वह अयूब ने नहीं दिए, जब लोगों ने अपने रुपये मांगे तो यह कहानी और गढ़ दी। फिलहाल मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र प्रसाद, थानाध्यक्ष निगोही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें