भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के नारायनपुर गांव के निकट हाईवे पर तेज रफ्तार
आपे ट्रक को ओवरटेक करने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे परीक्षा
देने जा रहे आठ छात्रों सहित 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को
सदर अस्पताल भेजा गया है।
कसबे के बस स्टैंड से ठसाठस सवारी भरने के
बाद एक आपे मुख्यालय को रवाना हुआ। इस आपे पर कुंडौरा गांव स्थित ओम हरिहर
महाविद्यालय में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा देने जा रहे शोभित
निवासी इंगोहटा, रचना निवासी पारा रैपुरा, संजू कुमार निवासी बांकी, सुधा व
संतोषी निवासी बिदोखर, किशन निवासी टेढ़ा,
रोशनी निवासी बिलहड़ी के साथ
दरियापुर व कुं डौरा निवासी रजवा उसकी पत्नी शिवकली व रामकरन सवार थे।
नारायनपुर गांव के निकट आपे चालक ने लापरवाही से तेज गति से वाहन चलाते हुए
ट्रक को ओवरटेक किया। जिससे आपे अनियंत्रित होकर पलट गई। तिपहिया वाहन में
सवार सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
इन सभी को 108 एंबुलेंस व अन्य
साधनों से सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं इस घटना के बाद चालक मौके से भाग
निकला। गौरतलब हो कि मौजूदा समय में हाइवे पर आए दिन घटनाएं हो रही है।
जिसका मुख्य कारण अप्रशिक्षित व नाबालिग चालकों द्वारा वाहनों का संचालन
किया जाना है। फिलहाल पुलिस ऐसे चालकों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।