गोहांड। जरिया थानाक्षेत्र के करौंदी गांव में सोमवार रात चोरों ने परचून की दुकान व घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर नगदी व हजारों का सामान पार कर ले गए। करौंदी गांव निवासी महेश्वरी सिंह कुशवाहा ने बताया घर से सटी उनकी परचून की दुकान है। सोमवार रात आहट पाकर उनके पिता की आंख खुली तो मकान का मुख्य दरवाजा खुला देखकर उन्होंने उन्हें जगाया। इसके बाद बाहर जाकर देखा तो दुकान का शटर खुला था।
सामान बिखरा था। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया चोर 80 हजार रुपये व घर में रखे जेवर चोरी कर ले गए हैं। दुकान से हजारों का माल भी गायब है। उनके भाई चंद्रप्रकाश के घर का भी चोरों ने ताला तोड़ा है। लेकिन सामान नहीं ले जा पाए। जरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)