फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घरों से लाखों के गहने व रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर/मौदहा। बुधवार रात महेरा गांव में आठ घरों को चोरों ने निशाना बनाया। चोर जेवर व नगदी पार कर ले गए। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के महेरा गांव में बुधवार देर रात चोरों ने आठ घरों के ताले तोड़े। चोरी के शिकार हुए अखिलेश कुमार, जगदीश शिवहरे, ज्ञानू, रज्जू, पोस्टमैन संतोष कुमार, रमेश, भरत कुमार व बालेंद्र ने गांव के ही कुछ लोगों व उनके कुछ सहयोगियों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित अखिलेश ने बताया उनके घर से चार तोला सोना, पांच सौ ग्राम चांदी के जेवर व 70 हजार रुपये नगद चोरी गए हैं। वहीं भरत कुमार ने बताया तीस हजार रुपये व जेवर चोर ले गए हैं। रमेश ने बताया करीब सवा लाख रुपये के गहने व पांच हजार रुपये चोरी गए है।
इसी तरह अन्य पीड़ितों ने बताया उनके घरों में कपड़ों की जेबों में पड़े रुपये चोरी गए हैं। पीड़ित रमेश ने बताया घटना के समय जैसे ही वह जागे तो घर में घुसे चोरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने बताया सुबह जागने पर घर का सामान बिखरा पड़ा पाया। अलमारी व बक्सों के ताले टूटे मिले। इस मामले में सीओ रवि प्रकाश सिंह ने कहा चोरी की घटना की तहरीर मिली है। पीड़ितों के बताए गए आरोपियों में तीन को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें