फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खातों में पैसा भेजे जाने पर मानें सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मियों का मानदेय न मिलने पर उनका सब्र टूट गया। गुरुवार को काम बंद कर सफाई कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन शुरू किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने खातों में मानदेय डाले जाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

पालिका से जुड़े सफाई कर्मियों को तीन माह से मानदेय नहीं मिलने से भुखमरी की कगार पर पहुंच गए थे। सफाई नायक प्रकाश के नेतृत्व में आउट सोर्सिंग कर्मी सफाई कार्य का बहिष्कार कर ओरी तालाब स्थित सामंती मंदिर के पास पहुंचे। यहां से कर्मचारी प्रदर्शन कर नगर पालिका पहुंचे और धरने पर बैठ गए। यह कर्मचारी दो सप्ताह पूर्व नगर पालिका में मानदेय को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं।
गुरुवार को भी कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह बिना मानदेय उठने को तैयार नहीं थे। बाद में एसडीएम ने दोपहर तक खातों में वेतन पहुंचाए जाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। धरने में मुख्य रूप से रवि कुमार, संतोष, मुकेश कुमार, विजय कुमार, नीरज, सुनीता, आरती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें