राठ। कोतवाली क्षेत्र के अमगांव में चोरों ने पचास हजार रुपये व जेवर चोरी कर लिए। अमगांव निवासी खेमचंद्र अहिरवार ने बताया शनिवार रात परिवार समेत घर में सो रहे थे। तभी घर में घुसे चोरों ने कमरों में रखे बक्से व अलमारी खंगाली। घर का सामान अस्तव्यस्त करते हुए सोने के जेवर चोरी कर ले गए।
चोरी गए जेवर की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। वहीं चोर घर में रखे पचास हजार रुपये भी ले गए हैं। पीड़ित ने बताया पांच दिन पहले ही उनकी बेटी अपनी ससुराल से आई थीं। चोरी गए जेवर उनकी बहू व बेटी के हैं। (संवाद)