फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब न लाने पर बच्चे को कुएं में लटकाकर पीटने का आरोप

विज्ञापन
सिसोलर गांव की जानकारी देती पीड़ित महिला गीता। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा। सिसोलर गांव के महाराजा बाबा स्थान पर लंबे समय से पछईयां लोहार का परिवार रह रहा है। इस परिवार के एक नौ वर्षीय बालक से युवक ने ठेके से शराब लाने को कहा। इनकार करने पर उन्हें मारपीट कर कुएं में लटक दिया। पीड़ित परिवार ने सिसोलर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मगर पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

महाराजा बाबा का स्थान पर टिनशेड में रहकर हंसिया, खुर्पी समेत अन्य कृषि यंत्र बनाकर जीवन यापन करने वाली गीता पत्नी ज्ञानी ने तहरीर देकर बताया एक युवक ने दो दिन पूर्व रात करीब नौ बजे उनके पुत्र से ठेके से शराब लाने को कहा। जिसमें पुत्र ने शराब लाने से मना कर दिया। इस पर आरोपी ने बच्चे को कुएं में लटकाकर पीटा। महिला ने कहा पुलिस के कार्रवाई न करने से आरोपी युवक अब रोजाना उनके यहां आकर गालीगलौज करता है। जिससे उनका पूरा परिवार भयभीत है। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया ऐसे किसी मामले की उन्हें जानकारी नहीं हैं। अगर मामला सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें