फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा दिखाकर सराफा व्यापारी से लाखों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। सोमवार सुबह सराफा व्यापारी से बदमाशों ने लूट की, मगर दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। मौदहा व सिसोलर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। बाद में घटनास्थल की स्थिति स्पष्ट होने पर सिसोलर थाने में सराफ ने लूट का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस करीब दो लाख रुपये के गहने की लूट बता रही है। वहीं व्यापारी अधिक माल जाने की बात कह रहे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी अश्वनी सराफ सिसोलर में दुकान किए हैं। वह प्रतिदिन सुबह अपनी दुकान बाइक से जाते हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे अपने गांव से सिसोलर दुकान जा रहे थे। तभी टिकरी से करीब दो किमी आगे हेलमेट लगाए बाइक सवार दो युवकों ने असलहा दिखाते हुए सराफ को रोककर मारपीट की और बंदूक की बट से वार कर जेवरों से भरा बैग व कुछ नगदी लेकर फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची मौदहा व सिसोलर पुलिस कुछ समय के लिए सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में घटना स्थल की स्थिति स्पष्ट होने पर सिसोलर थाने में व्यापारी से दो किलो चांदी और पच्चीस ग्राम सोना की लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया सराफ से लूट मामले में दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें