फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हमीरपुरः सराफ के घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

विज्ञापन
राठ के चरखारी रोड पर चोरी की जानकारी देतीं रेखा मौर्य। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। चरखारी रोड निवासी सराफा के घर से चोरों ने पांच लाख के गहने व 60 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना के समय सराफा परिवार सहित भांजी की चौथी कार्यक्रम में शामिल होने कानपुर गए थे।
विज्ञापन

सूरतलाल मौर्य ने बताया कि वह कोटबाजार सराफा लाइन में सोने व चांदी की दुकान किए हैं। रविवार को भांजी की चौथी में परिवार सहित कानपुर गए थे। सूना घर देख चोर मुख्य गेट व अंदर के ताले तोड़ कर घुस गए। अलमारी में रखी सोने की चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ी बाला, एक जोड़ी टॉप, मंगलसूत्र, एक जोड़ा सुई धागा, तीन रवा, चांदी की कमर पेटी, चार जोड़ी पायलें, छह जोड़ी बिछिया सहित पांच लाख के गहने और 60 हजार रुपये चोरी कर लिए।
सोमवार सुबह पुत्र रवि व विकास घर पहुंचे। घर के सभी ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। अलमारी में रखे गहने व रुपये गायब थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कोतवाल तारासिंह पटेल ने कहा कि जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें