हाईवे में जाम में फंसी महोबा डिपो व अन्य वाहन। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
मौदहा (हमीरपुर)। सोमवार की शाम कानपुर-सागर हाईवे पर छिरका के पास बाइक खड़े रोलर में पीछे से जा घुसे। इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीण हाईवे पर डिवाइडर बनाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान एक घंटे आवागमन बाधित रहा।
ग्राम रीवन निवासी किशना (25) और मुस्कुरा निवासी मनोज (30) कस्बे से रीवन गांव जा रहे थे। तभी छिरका के निकट सड़क किनारे खड़े रोलर में बाइक घुस गई। इससे दोनों की मौत हो गई। मनोज रीवन गांव में अपने मामा रामफल के यहां रहता था। सीओ घनश्याम सिंह ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। ग्रामीण रोलर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। उन्हे जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया गया है।