फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शिक्षक की आत्महत्या का मामला, अदालत के आदेश पर कार्रवाई, पत्नी समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 27 Jul 2022 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

राठ थाना क्षेत्र में 16 माह पहले एक शिक्षक ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने पत्नी समेत ससुरालवालों पर उत्पीड़न और खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में शिक्षक के खुदकुशी करने में कोर्ट के आदेश पर पत्नी, ससुर, पत्नी के भाई और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन सभी पर शिक्षक को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है। पठनऊ निवासी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया बड़े पुत्र शरद मिश्रा की शादी 7 मार्च 2018 को झांसी निवासी मीनू मिश्रा के साथ हुई थी।

विज्ञापन

मीनू सिद्धार्थनगर में परिषदीय विद्यालय में और शरद मिश्रा कुशीनगर शिक्षक था। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू के पिता अश्वनी कुमार, भाई रवि मिश्रा व बहन शालू मिश्रा बहू को उसके पति शरद से नहीं मिलने देते थे। शरद पत्नी से मिलने जाता, तो उसे प्रताड़ित कर भगा देते थे।
बहू का पिता शरद का एटीएम लेकर लखनऊ में फ्लैट लेने के नाम पर रुपये भी निकाल लेता था। पत्नी के साथ न रहने पर शरद ने न्यायालय में वाद भी दायर किया था। मीनू ने भी पति सहित ससुरालियों के खिलाफ प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उत्पीड़न से शरद का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने 16 माह पहले राठ में अपने आवास पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हेमंत कुमार ने बताया पुत्र के उत्पीड़न व आत्महत्या पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली सहित उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली में मृतक की पत्नी मीनू मिश्रा अश्वनी कुमार, रवि मिश्रा व शालू मिश्रा के खिलाफ उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें